सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक माननीय श्री मोहनजी भागवत इस सप्ताह मालवा प्रांत में आ रहे है। पूजनीय सरसंघचालक 17 सितम्बर को दोपहर उज्जैन पहुँचेंगे, इसी दिन सायम् आप महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
अगले दिन 18 सितम्बर को उज्जैन में ही प्रात: 11:00 बजे पूजनीय सरसंघचालकजी सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। आप 18 सितम्बर को इन्दौर में रात्रि विश्राम के पश्चात् अगले दिन प्रात: प्रस्थान करेंगे।
जयशंकर शर्मा ( 9424720777 )
प्रांत प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत
