
Last Updated:September 10, 2026, 13:29 IST
रीवा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है. श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में JDA ने OPD और सभी नियमित ऐच्छिक सेवाओं से हटने का ऐलान किया है. हालांकि इमरजेंसी, ट्रॉमा और गंभीर ICU सेवाएं जारी रहेंगी. डॉक्टरों ने पर्याप्त प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड, एक मरीज-एक अटेंडेंट नियम, गेट पास व्यवस्था, पैनिक अलार्म और दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

रीवा में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज
रीवा. रीवा में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है. श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कार्यस्थल पर हिंसा और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए OPD और सभी नियमित ऐच्छिक सेवाओं से हटने का ऐलान किया है.
हालांकि, मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी, ट्रॉमा और गंभीर ICU सेवाएं जारी रहेंगी. जूनियर डॉक्टरों के इस फैसले के बाद नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति बन गई है. JDA का कहना है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था जरूरी है और जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक नियमित सेवाएं निलंबित रहेंगी.
डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अस्पताल में पर्याप्त प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है. इसके साथ ही अस्पताल में एक मरीज-एक अटेंडेंट नियम लागू करने, गेट पास व्यवस्था शुरू करने और पैनिक अलार्म की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है. JDA ने डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है.
JDA ने स्पष्ट किया है कि जब तक सुरक्षा को लेकर लिखित प्रशासनिक आदेश और ठोस व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक OPD और अन्य नियमित ऐच्छिक सेवाएं निलंबित रहेंगी. वहीं गंभीर मरीजों को देखते हुए इमरजेंसी, ट्रॉमा और गंभीर ICU सेवाओं को जारी रखने की बात कही गई है.
जूनियर डॉक्टरों ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और क्लिनिकल पोस्टग्रेजुएट छात्रों से सुबह 8 बजे प्रशासनिक ब्लॉक और डीन कार्यालय के सामने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. डॉक्टरों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना जरूरी है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ेंLocation :
Rewa,Madhya Pradesh
First Published :
September 10, 2026, 13:29 IST


