
Last Updated:September 10, 2026, 17:54 IST
सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र के अहरी गांव में हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह टीकर की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में सियाशरण दाहिया और अश्वनी दाहिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने पहले राहुल के साथ मुर्गा और शराब की पार्टी की, फिर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

सतना में हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह टीकर की हत्या से सनसनी
सतना. सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी फैल गई. अहरी गांव में राहुल सिंह टीकर का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपियों ने पहले राहुल के साथ मुर्गा और शराब की पार्टी की और फिर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने सियाशरण दाहिया और अश्वनी दाहिया को गिरफ्तार किया है.
सिंहपुर थाना क्षेत्र के अहरी गांव में मंगलवार को राहुल सिंह टीकर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. राहुल के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले. सूचना के बाद सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश
पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है. आरोपी सियाशरण दाहिया और अश्वनी दाहिया के घर में कुछ महीने पहले राहुल ने घुसकर मारपीट की थी. दोनों आरोपियों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी. आरोप है कि राहुल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक अपनी जान का डर आरोपियों को राहुल की हत्या करने तक ले गया.
जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने राहुल के साथ मुर्गा और शराब की पार्टी की. इसके बाद विवाद हुआ और आरोपियों ने फावड़े से हमला कर राहुल की हत्या कर दी. वारदात के बाद शव अहरी में छोड़ दिया गया.
लंबा है राहुल सिंह टीकर का आपराधिक रिकॉर्ड
राहुल सिंह टीकर का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा रहा है. उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 13 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक कम उम्र से ही वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा.
बताया जा रहा है कि महज 14 वर्ष की उम्र में राहुल ने स्कूल में अपने सहपाठी को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसे बाल न्यायालय से सजा भुगतनी पड़ी. सजा पूरी करने के बाद भी उसका आपराधिक गतिविधियों से जुड़ाव जारी रहा.
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हत्या की पूरी वारदात और इसमें इस्तेमाल हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ेंLocation :
Satna,Madhya Pradesh
First Published :
September 10, 2026, 17:54 IST


