
Last Updated:September 10, 2026, 16:09 IST
पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. लोकायुक्त सागर की टीम ने गहदरा हल्का के पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पन्ना में रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार
गणेश प्रसाद विश्वकर्मा/पन्ना. पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. लोकायुक्त सागर की टीम ने गहदरा हल्का के पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और म्रतक किसान के मृत्यु प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के एवज में 80 हजार रुपये मांगे थे. आरोपी पहले 30 हजार रुपये ले चुका था. और आज 47 हजार लेते पकड़ा गया है.
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त सागर की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी संतोष चिकवा पर आदिवासी किसान दयाराम से कुल 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है.
रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी
बताया गया कि प्रभावित परिवार को पहले 1 लाख 35 हजार रुपये मुआवजा मिला था. बढ़ी हुई 63 हजार रुपये की राशि दिलाने के लिए दयाराम ने आवेदन किया था. आरोप है कि पटवारी ने राशि मंजूर कराने के साथ परिवार में हुई मौतों के मृत्यु प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी रिश्वत मांगी.
फरियादी पहले 30 हजार रुपये दे चुका था. इसके बाद उसने लोकायुक्त सागर में शिकायत की. शिकायत का सत्यापन होने पर टीम ने जाल बिछाया और पन्ना के हॉस्पिटल चौक पर 47 हजार रुपये लेते पटवारी को पकड़ लिया. रिश्वत की रकम उसकी बाइक की डिग्गी से बरामद हुई. कोतवाली पन्ना में आगे की कार्रवाई जारी है.
पूरा मामला केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े मुआवजा प्रकरण से संबंधित है. आरोप है कि पटवारी ने किसान को बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने के साथ-साथ मृतक किसान के मृत्यु प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी. लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ेंLocation :
Panna,Madhya Pradesh
First Published :
September 10, 2026, 16:09 IST


